मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस: ‘टॉक्सिक’ पर कहर बनकर टूटी ‘हनुमान अंश’ की लहर, 31वें दिन हुई 100 करोड़ पार; बनाया बड़ा रिकॉर्ड

यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ की कमाई वीकेंड में भी बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाई नहीं कर पाई। वहीं दूसरी तरफ नीम करौली बाबा पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ धुआंधार कमाई कर रही है। फिल्म ने रविवार को 100 करोड़ का कलेक्शन पूरा कर लिया है। जानिए दोनों फिल्मों की अपडेट…

कितनी हुई ‘टॉक्सिक’ की कमाई ?

फिल्म ‘टॉक्सिक’ एक मेगा बजट फिल्म है। फिल्म की कास्ट में कई पॉपुलर स्टार्स शामिल हैं। इन सबके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा नहीं बिखेर सकी। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है।

  • फिल्म का पहले हफ्ते का कलेक्शन 239.30 करोड़ रुपये था।
  • इसके बाद शुक्रवार को इसने 1.75 करोड़ रुपये कमाये।
  • शनिवार को फिल्म का कलेक्शन 2.28 करोड़ रुपये रहा।
  • रविवार को खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 2.42 करोड़ की कमाई की।
  • फिल्म ‘टॉक्सिक’ का अब तक का कुल कलेक्शन 245.75 करोड़ रुपये हो चुका है।हनुमान अंश’ ने कितना किया कारोबार?

    फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन महज 10 लाख रुपये कमाये थे। वहीं दूसरे हफ्ते फिल्म ने सिर्फ 40 लाख का करोबार किया। मगर तीसरे हफ्ते से फिल्म की कमाई ने तगड़ी रफ्तार पकड़ी। इस फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है।

    • फिल्म ने तीसरे हफ्ते 10.40 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
    • वहीं चौथे हफ्ते फिल्म ने 61 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
    • फिल्म ने शुक्रवार को 10 करोड़ रुपये की कमाई की।
    • शनिवार को फिल्म का कलेक्शन 16.50 करोड़ रुपये था।
    • रविवार को फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 22.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
    • बात करें फिल्म की कुल कमाई की तो अब तक फिल्म 122.13 करोड़ रुपये की कमाई की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button