घर के अंदर प्रतिभागियों को नियम समझाए गए कि आप तब तक इस घर से बेघर नहीं होंगे, जब तक आपकी दोनों लाइफ्स नहीं चली जातीं। इस बार आपको मेरी बैकिंग है। इस बार किसी को भी छिपकर या डरकर खेलने की जरुरत नहीं है।
मुखौटा पहनकर अपनी रियलिटी छुपाने की जरूरत भी नहीं है। आप सभी खुलकर खेलिया। तथास-2।
बिग बॉस ने किया प्रतिभागियों से प्रैंक
बिग बॉस ने प्रतिभागियों से पूछा, ‘बताइए आप किस एक सदस्य की एक लाइफ लेना चाहेंगे’?
इस पर सदस्यों ने कहा कि अभी तो नाम भी नहीं याद हुए सबको। इस पर बिग बॉस ने कहा कि मजाक था।
बिग बॉस 20 के आखिरी सदस्य के रूप में अभिनेत्री माही विज ने एंट्री ली है। सलमान खान ने उनसे पूछा, ‘आप हमेशा मना करती हैं, इस बार ऐसा क्या हुआ कि आप आईं’। इस पर माही ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हर चीज का वक्त होता है। डेढ़ महीने पहले भी मैंने मना कर दिया था। मगर, मुझे लगा कि जाना चाहिए। फिर बच्चों ने भी बोला कि आपको जाना चाहिए तो मैंने सोचा कि अब जाना चाहिए’।
माही ने कहा, ‘मैं बहुत स्ट्रॉन्ग हूं। मैं बस अपने बच्चों को लेकर इमोशनल होती हूं। शो में मुझे नहीं लगता कि मैं इमोशनल होऊंगी’।
माही ने यह भी कहा कि मुझे गुस्सा आता है, वह कंट्रोल करना मुश्किल होगा।
10:38 PM, 06-SEP-2026
बेटी रीति को छोड़ने ‘बिग बॉस 20’ के मंच तक पहुंचे मनोज तिवारी

मनोज तिवारी-सलमान खान-रीति – फोटो : वीडियो ग्रैब
‘बिग बॉस 20’ के स्टेज पर मनोज तिवारी भी पहुंचे हैं। उन्हें देखकर सलमान खान चौंके तो एक्टर ने कहा कि मैं शो में नहीं आया हूं, अपनी बेटी को बिग बॉस के दरवाजे छोड़ने आया हूं।
इस पर सलमान ने कहा कि आप देश की ड्यूटी छोड़कर बाप की ड्यूटी निभाने आए हैं। बता दें कि मनोज तिवारी सांसद हैं। सलमान ने दर्शकों से कहा कि ये मनोज तिवारी की बेटी रीति हैं। हम इन्हें रीतिया बुलाएंगे। इस पर मनोज तिवारी ने कहा कि हम घर पर उन्हें यही बुलाते हैं। सलमान खान ने रीति को सलाह भी दी कि घर पर जाकर कभी अंडे के ऊपर फाइट मत करना। इस पर रीति ने कहा कि मैं अंडे खाती ही नहीं। सलमान ने आगे कहा कि घर पर जाकर आपा खो देना और खूब गाली-गलौज करना। कोई अच्छा सज्जन लड़का मिले तो…, इससे अच्छी सलाह क्या हो सकती है। बता दें कि रीति कंपोजर हैं। रीति ने मंच पर गाना भी गाकर सुनाया।