खबर
सब्जी में नमक होने पर कत्ल: दिल्ली में पति ने पत्नी को मारी गोली, छह माह पहले यूपी से परिवार आया था संगम विहार

अचानक तेज आवाज सुनकर दौड़े पड़ोसी
पास-पड़ोस के लोगों के मुताबिक शाम करीब 7:30 बजे घर के अंदर से तेज आवाज आई। सभी दौड़कर वहां पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। खटखटाने पर भी काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला गया। अंदर से बच्चों के रोने की आवाज आ रही थी। पड़ोसी शिव कुमारी व रोहित के मुताबिक दरवाजा खोलते ही कमलेश ने कहा कि पत्नी ने खुद को गोली मार ली है। इसी दौरान वह वहां से भागने की कोशिश करने लगा, पर स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।पुलिस का बयान
तिगड़ी थाना पुलिस को 18 सितंबर को तिगड़ी थाना पुलिस को एक महिला को गोली लगने की सूचना देने वाली पीसीआर कॉल मिली। पीड़िता पूनम (30) पत्नी कमलेश के पेट में गोली लगी हुई मिली। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें ब्रॉट डेड (अस्पताल पहुंचने पर मृत) घोषित कर दिया गया। जांच में पता चला कि झगड़े के दौरान, शराब के नशे में उनके पति कमलेश ने खुद को या अपनी पत्नी को मारने की धमकी देते हुए देसी कट्टे से गोली चलाई।