खबर

देवर-भाभी के बीच पति-पत्नी का रिश्ता!: भाई ने ली भाई की जान, 300 नंबरों की पड़ताल और 50 सीसीटीवी से खुला राज

यूपी के गोरखपुर स्थित बांसगांव थाना क्षेत्र में कार्तिकेश उर्फ शुभम हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में मृतक के चचेरे भाई संतोष मिश्रा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को अपनी पत्नी और कार्तिकेश के बीच अवैध संबंध होने का शक था। इसी शक के चलते उसने 17 सितंबर को कार्तिकेश के सिर पर लोहे की बांका (दाव) से वार कर हत्या कर दी।

50 से अधिक सीसीटीवी और 300 फोन नंबर खंगाले गए

हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने आठ टीमें गठित की थीं। जांच के दौरान 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसके साथ ही करीब 300 मोबाइल नंबरों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) का विश्लेषण किया गया। मैनुअल इंटेलीजेंस से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की गतिविधियों की पड़ताल शुरू की, जिसमें संतोष मिश्रा का नाम सामने आया।भाई को था भाई और पत्नी के बीच संबंध का शक
पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आया कि संतोष को अपनी पत्नी और कार्तिकेश के बीच संबंध होने का शक था। इसी को लेकर उसने कथित तौर पर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लोहे की बांका (दाव), घटना के समय उसके द्वारा पहनी गई रक्तरंजित बनियान और एक मोबाइल फोन बरामद किया है

अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा
कार्तिकेश की हत्या के बाद 17 सितंबर को उसके चचेरे भाई ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर बांसगांव थाने में हत्या का केस दर्ज किया गया। घटना के अनावरण के लिए थाना पुलिस के साथ एसओजी, एंटीथेफ्ट, स्वॉट और सर्विलांस टीम को जांच में लगाया गया था।

जांच में सीसीटीवी और सीडीआर बने अहम कड़ी
पुलिस की जांच में घटनाक्रम से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल नंबरों के सीडीआर का विश्लेषण महत्वपूर्ण रहा। करीब 300 मोबाइल नंबरों की गतिविधियों की पड़ताल और मैनुअल इंटेलीजेंस से मिले सुरागों को जोड़ते हुए पुलिस आरोपी तक पहुंची। इसके बाद संतोष मिश्रा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल हथियार समेत अन्य सामान बरामद किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button