खबर

गुरुग्राम में हादसा: 19वीं मंजिल से गिरे दो मजदूर, बिहार के दिलखुश की मौत; बंगाल का वासुदेव के साथ हुआ करिश्मा

गुरुग्राम सेक्टर 113 में निर्माणाधीन एम3एम बिल्डर के स्मार्टवर्ल्ड प्रोजेक्ट पर एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां 19वीं मंजिल पर काम कर रहे दो मजदूर अचानक नीचे गिर गए। इस दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा मजदूर बीच के एक फ्लोर पर अटक जाने के कारण बाल-बाल बच गया, हालांकि उसे गंभीर चोटें आई हैं।मृतक बिहार का रहने वाला था
मृतक की पहचान 19 वर्षीय दिलखुश के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के कटिहार का रहने वाला था। वहीं, घायल मजदूर वासुदेव पश्चिम बंगाल का निवासी है। इस घटना के बाद निर्माण स्थल पर भारी हंगामा मच गया

श्रमिकों ने की अधिकारियों की पिटाई
गुस्साए श्रमिकों ने कंपनी प्रबंधन और अधिकारियों पर सुरक्षा नियमों में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उग्र भीड़ ने मौके पर मौजूद अधिकारियों की जमकर पिटाई कर दी, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। श्रमिकों ने की अधिकारियों की पिटाई
गुस्साए श्रमिकों ने कंपनी प्रबंधन और अधिकारियों पर सुरक्षा नियमों में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उग्र भीड़ ने मौके पर मौजूद अधिकारियों की जमकर पिटाई कर दी, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button