खबर
कानपुर अग्निकांड: ‘मेरे बेटे को बचा लो…’, जिंदगी की आस में मोबाइल की रोशनी से दिलाते रहे जिंदा होने का अहसास

कानपुर में तीन मंजिला इमारत में आग लग गई। शॉपिंग कॉम्प्लैक्स और होटल में 24 लोग फंस गए। हालांकि सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया। इस दौरान फंसे लोग जिंदगी की आस में मोबाइल की रोशनी से जिंदा होने का अहसास कराते रहे। हम लोग अपने दोस्त का बर्थडे मनाने आए थे। छह लोग आ चुके थे। कुछ मित्रों को आना था, उनका इंतजार हो रहा था। इसी दौरान अचानक धुएं की गंध आई। लगा कुछ जल रहा होगा। चंद मिनट बाद सांस लेना दूभर हो गया।
कमरे से बाहर आए तो पूरे फ्लोर में धुआं भरा हुआ था। सीढि़यां और लिफ्ट भी दिखाई नहीं दे रही थीं…लगा आज नहीं बचेंगे। इसपर कुर्सियों से सड़क की ओर बनीं कांच की खिड़कियां तोड़ीं। मोबाइल की टॉर्च जलाकर लोगों को बताया कि हम यहां फंसे हैं।

