भोपाल। बिट्टन मार्केट दशहरा महोत्सव समिति की एक बैठक विगत दिवस सम्पन्न हुई जिसमें चंद्र भूषण बादल एवं राजेश खरे ने अध्यक्ष पद हेतु एडवोकेट राजेश व्यास के नाम का प्रस्ताव रखा जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने ध्वनिमत से स्वीकार किया

आयोजन समिति के अध्यक्ष पद पर चंद्र भूषण बादल,कोषाध्यक्ष एवं मुख्य प्रवक्ता पद हेतु राजेश खरे,महासचिव हेतु संजय सोमानी एवं सचिव पद हेतु राहुल शर्मा चुने गए।
चुनाव के बाद दशहरा महोत्सव समिति ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रावण दहन एवं आतिशबाजी का गरिमापूर्ण आयोजन किया जाएगा।दर्शकों के लिए पर्याप्त बैठक व्यवस्था की जा रही है।मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ मोहन यादव, मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के पधारने की पूरी संभावना है।
कार्यक्रम की विशेषता प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी अध्यक्ष राजेश व्यास एडवोकेट के निर्देशानुसार रावण,मेघनाद एवं कुम्भकर्ण के पुतलों का कद एक एक फीट कम किया जाएगा।
मुख्य प्रवक्ता राजेश खरे ने बताया कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। अतः पुतलों को बुराई का प्रतीक मानते हुए समाज से बुराई को खत्म करने का बीड़ा उठाते हुए समिति बुराई के प्रतीक पुतलों का कद इस उम्मीद से कम करती जा रही है कि समाज से बुराई एक दिन पूरी तरह समाप्त हो जाएगी और हम सिर्फ प्रतीकात्मक रूप से दशहरे का आयोजन करेंगे।
आयोजन समिति के अध्यक्ष चंद्रभूषण बादल एवं महासचिव संजय सोमानी ने बताया कीन्स वर्ष आसमानी आतिशबाजी के लिए विशेष रूप से देश के मशहूर आतिशबाजों को बुलाया गया है।दर्शकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समिति ने सिर्फ आसमानी आतिशबाजी की व्यवस्था की है।
देश में चारों और जहां पुतलों का कद बढ़ने की होड़ मची हुई हुई है वहीं दूसरी तरफ पुतलों का कद लगातार कम करने का संभवतः देश में यह अनूठा आयोजन है ।
राजेश खरे
मुख्य प्रवक्ता






