निगम मंडलों एवं राज्य शासन में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदोन्नति में सीपी सीटी छूट नहीं देने से कर्मचारियों मेंभारी असंतोष आदेश का पालन नहीं करने पर कड़ी कार्यवाही करें
सेमी गवर्मेन्ट एम्प्लाइज फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक अनिल बाजपेई एवं प्रांताध्यक्ष गजेंद्र कोठारी महा मंत्री संतोष मिश्रा एवं उपक्रम संघ के प्रांताध्यक्ष अरुण वर्मा महासचिव गोपाल सिंह चौहान ने निगम मंडलों बोर्ड परिषदों सहकारी संस्थाओं प्राधिकरणों आयोगों एवं राज्य सरकार के अनेको विभागों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदोन्नति में सी पी सी टी की छूट नहीं देने का कड़ा विरोध करते हुए बताया कि मान्यनीय मुख्य मंत्री महोदय के आदेश अनुसार सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा शासकीय अर्द्ध शासकीय संस्थाओं में चतुर्थ श्रेणी के पदोन्नत में सीपीसीटी की छूट का आदेश जारी किया गया था जिसका निगम मंडलों बोर्ड परिषदों सहकारी संस्थाओं प्राधिकरणों आयोगों एवं शासकीय विभागों द्वारा पालन न करते हुए उस आदेश की अवहेलना की जा रही है जिसकी वजह से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों में भारी असंतोष व्याप्त है
अत: एम्प्लाइज फेडरेशन के संयोजक अनिल बाजपेई एवं प्रांताध्यक्ष गजेंद्र कोठारी महासचिव संतोष मिश्रा तथा उपक्रम संघ के प्रांताध्यक्ष अरुण वर्मा एवं महासचिव गोपाल सिंह चौहान ने मान्यनीय मुख्य मंत्री महोदय एवं सामान्य प्रशासन प्रमुख सचिव तथा निगम मंडलों बोर्ड परिषदों सहकारी संस्थाओं प्राधिकरणों आयोगों के प्रबंध संचालक से अनुरोध किया है कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदोन्नति में सीपीसीटी की छूट का कड़ाई से पालन किया जाए अन्यथा पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन आंदोलन किया जाएगा जिसकी समस्त जवाबदारी प्रबंधन एवं सरकार की होगी



