अध्यात्ममध्य प्रदेश

पितृपक्ष में हुआ गायों का अनूठा भंडारा व सम्मान समारोह

भोपाल| पितृपक्ष में पितरों को मोक्ष हेतु पंचबली का विधान है जिसमें पितरों को गाय के माध्यम से तर्पण का भोग पहुंचता है इसी विधान के तहत आज बृजमोहन रामकली गौ- संरक्षण केंद्र में यहां रह रही लगभग 1600 वृद्ध ,अपाहिज एवं अन्य गायों का भंडारा आयोजित किया गया|
केंद्र के अध्यक्ष प्रहलाद दास मंगल एवं सचिव प्रमोद नेमा ने बताया सभी गायों को खीर, पुरी और गुड़ परोस कर गौ- पूजन किया गया| गौशाला में निर्मित शिवालय एवं हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ श्रृंगार एवं महाआरती के बाद यहां कार्यरत गौ सेवकों का सम्मान भी हुआ वृद्ध एवं अपाहिज गायों के प्रति गो- भक्ति तथा सेवा का यह अनूठा आयोजन 18 वर्ष से निरंतर जारी है |इस अवसर पर महंत अनिलानंद राधिका किशोरी पूर्व सांसद रघुनंदन शर्मा गोल्डन अग्रवाल विवेक सक्सेना सहित बड़ी संख्या में गौ भक्त उपस्थित थे|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button