छात्रावास में मूक बधीर बच्चों एवं बच्चियों साथ अन्याय करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए
अमर शहीद फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं राष्ट्रीय महासचिव अरुण वर्मा ने देश के कुछ छात्रावास में मूक बधीर के साथ हो रहे अन्याय का कड़ा विरोध करते हुए बताया कि गुजरात मे सुरेंद्रनगर के मानव सेवा संघ द्वारा संचालित मूक बधीर छात्रावास में बच्चियों के साथ अन्याय करने का मामला सामने आया है छात्रावास की अधीक्षक (वार्डन) द्वारा वहाँ की मूक बधीर बच्चियों से देर रात तक मालिश कराती थी साथ ही नहाते समय बाथरूम में भी सेवा कराती थी जो कि मानवीय दृष्टि से निंदनीय है तथा न्यायसंगत नहीं है शिकायत होने पर उसे पुलिस गिरफ्तार कर लिया है
अत: अमर शहीद फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं राष्ट्रीय महासचिव अरुण वर्मा ने भारत सरकार एवं राज्य सरकारों से अनुरोध किया है कि छात्रावास में बच्चों के साथ हो रहे अन्याय को रोका जाए साथ ही छात्रावास में रह रहे छात्रों एवं छात्राओं विशेष कर मूक बधीर बच्चियों एवं बच्चों को सुरक्षा प्रदान की जाए ताकि छात्रावासों में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो सके

