खबरमध्य प्रदेश

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने नागरिकों से की सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील

भोपाल 06 अक्टूबर 2026. उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने 7 अक्टूबर को सेवा ज्योति यात्रा के आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन को लेकर रीवा के समस्त नागरिकों से विशेष अपील की है। उन्होंने नागरिकों से रीवा के एनसीसी ग्राउंड में सुबह 8:30 बजे तक पहुँचने का आग्रह किया है ताकि 9 बजे से शुरू होने वाले संबोधन को ध्यानपूर्वक सुन सकें। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा वासियों से अपील करते हुए कहा कि 7 अक्टूबर का दिन सभी के लिए अत्यंत खुशी का अवसर है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी सुबह 9 बजे देश के सभी जिला मुख्यालयों में उपस्थित जनसमूह को वर्चुअली संबोधित करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन से शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत विभिन्‍न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं और 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन भी किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास के कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनाने का लक्ष्य लेकर मजबूती से काम किया जा रहा है। इस दिशा में प्रधानमंत्री जी का यह संबोधन अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button