खबर

संत प्रेमानंद के शिष्य का नया वीडियो: रसिक दुलारी के लड़खड़ाते कदम, धोती संभालते हुए सीढ़ियों की ओर जाते दिखे

संत प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी शरण की मौत से पहले का एक और नया वीडियो सामने आया है। घटना के 11 बाद मंगलवार को चौथा सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस नए वीडियो में वह बराहघाट क्षेत्र स्थित गौ कृपा कुंज के कमरे से धोती संभालते हुए लड़खड़ाते कदमों से सीढ़ियों और गैलरी की तरफ धीरे-धीरे बढ़ते दिखाई दे रहे हैं।सामने आए नए सीसीटीवी फुटेज में संत प्रेमानंद महाराज के 25 वर्षीय शिष्य रसिक दुलारी शरण सफेद रंग का हाफ कुर्ता और पीले रंग की धोती पहने नजर आ रहे हैं। वह सीढ़ियों की ओर जाने के दौरान लड़खड़ाते कदमों से अपनी धोती संभालते हुए दिख रहे हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो उनके पैर या शरीर में कहीं चोट लगी हो। वीडियो में वे कुल 19 कदम चलते हैं और फिर सीढ़ियों पर चढ़ने के लिए गैलरी से दूसरी ओर मुड़ जाते हैं।शिष्य रसिक दुलारी शरण ने 25 सितंबर की सुबह वराह घाट क्षेत्र स्थित गौकृपा कुंज की इमारत की चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी थी। 26 सितंबर को यमुना किनारे उनका अंतिम संस्कार किया गया था। पिछले 11 दिनों के भीतर उनके सुसाइड से जुड़े चार अलग-अलग फुटेज सामने आ चुके हैं। इस घटना की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस टीमें 50 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुके हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button