खेल

हैदराबाद के बाद बेंगलुरु में है अगला टी20, भारतीय खिलाड़ी पहले दिल्ली जाएंगे, पीएम मोदी सम्मानित करेंगे

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अक्टूबर को अपने आवास पर भारत के एशियाई खेलों के दल, क्रिकेटरों और अन्य पदक विजेताओं से मुलाकात करेंगे। शाम साढ़े चार से यह कार्यक्रम होने वाला है। इसमें अलग-अलग खेलों के मेडल जीतने वाले खिलाड़ी शामिल होंगे। जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच एशियन गेम्स का आयोजन किया गया था। भारत का एशियन गेम्स 2026 में प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। हालांकि धीमी शुरुआत के बाद आखिरी दिनों में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया और इसकी मदद से भारत मेडल टैली में चौथे नंबर पर पहुंच गया। 21 गोल्ड समेत भारत के खाते में कुल 85 मेडल आए। हांगझोऊ में हुए पिछले एशियन गेम्स में भारत ने 28 गोल्ड समेत 106 मेडल अपने नाम किए थे, जो अभी तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है।

भारत की दोनों क्रिकेट टीमें भी पहुंचेगीं

भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम ने पाकिस्तान को फाइनल में मात दी थी। अभी टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही है। सीरीज का चौथा मुकाबला आज हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में है। आखिरी मैच 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में है लेकिन खिलाड़ी हैदराबाद से दिल्ली आएंगे। भारतीय महिला टीम का 16 अक्टूबर से रायपुर में जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज है।

आर्चरी में सबसे ज्यादा गोल्ड आए

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने सबसे ज्यादा 5 गोल्ड आर्चरी में जीते। साउथ कोरिया के दबदबे वाले इस खेल में कुमकुम मोहोद ने दो गोल्ड समेत तीन मेडल जीते। वहीं एथलेटिक्स के इवेंट्स में भारत को सबसे ज्यादा 24 मेडल मिले लेकिन इसमें सिर्फ एक ही गोल्ड था। कुमकुम के अलावा आर्चरी में चिकिता तनिपर्थी और साहिल जाधव के साथ ही शूटर नीरू ढांडा ने भी दो-दो गोल्ड जीते।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button