खबरखेलमध्य प्रदेश

मप्र स्टेट डब्ल्यू एफ एस के ओ कराटे चैंपियनशिप में माडल स्कूल को मिला बेस्ट टीम का अवार्ड

भोपाल, खेल संवाददाता। सेंट जोसेफ को एड कान्वेंट स्कूल में मध्यप्रदेश स्टेट डब्ल्यू एफ एस के ओ कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने सहभागिता की। माडल स्कूल टी टी नगर के खिलाड़ियों ने 10 गोल्ड, 5 सिल्वर और 6 ब्रांज मेडल जीता। माडल स्कूल के खिलाड़ियों ने कुल 21 पदक जीतकर विद्यालय को बेस्ट टीम का खिताब दिलाया। खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन में विद्यालय की पीटीआई और कराटे ट्रेनर रूपा रावत का विशेष योगदान रहा। विद्यालय की प्राचार्य रेखा शर्मा एवं उप प्राचार्य ममता दीक्षित ने हर्ष व्यक्त करते हुए नेशनल चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button