अध्यात्ममध्य प्रदेश

नीम करोली बाबा पर आधारित भव्य झांकी, छप्पन भोग के साथ कन्या पूजन एवं शैक्षणिक सामग्री का वितरण करेगी दुर्गा उत्सव समिति

भोपाल। श्री दुर्गा उत्सव समिति गणपति चौक, मंगलवारा द्वारा अपने 63वें वर्ष में भव्य धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष समिति द्वारा नीम करोली बाबा पर आधारित आकर्षक झांकी तैयार की गई है, जिसमें भगवान श्रीराम, आदियोगी महाकाल के स्वरूप के साथ बटरफ्लाई थीम को भी विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया है। झांकी में मां भगवती की आकर्षक प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र है। भोपाल किराना व्यापारी महासंघ के महामंत्री एवं समिति के उपाध्यक्ष विवेक साहू ने बताया कि धार्मिक आयोजन के अंतर्गत 16 अक्टूबर 2026 दिन शुक्रवार रात्रि 8:00 बजे छप्पन भोग का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही कन्या चरण पादुका पूजन के साथ साथ शैक्षणिक सामग्री एवं पौधे का वितरण किया जायेगा.साथ ही महाआरती, हवन एवं भंडारे का आयोजन भी होगा। समिति का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सेवा, पर्यावरण का संदेश के साथ साथ संस्कार एवं शिक्षा को प्रोत्साहित करना है। समिति के अध्यक्ष शुभम साहू एवं महामंत्री अमित साहू ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे परिवार सहित आयोजन में शामिल होकर मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करें और धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागी बनें। समिति द्वारा प्रतिवर्ष भक्ति, श्रद्धा एवं सामाजिक सरोकारों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न धार्मिक एवं सेवा गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। इस वर्ष भी आकर्षक झांकी और विविध धार्मिक आयोजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति एवं आध्यात्मिकता से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button