81 लाख ई पी एस 95 पेंशनर्स में 60% पेंशनर्स लाडली बहनों से कम पेंशन पा रहें हैं
बुजुर्ग पेंशन वृद्धि के लिए वर्षों से भटक रहे हैं विधायक, सांसद मौज में
ई पी एस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष शशि भान सिंह भदौरिया प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त फेडरेशन के महासचिव अरुण वर्मा एवं प्रदेश समन्वयक आर ए धारकर ओ पी सोनी ने बताया कि 81 लाख ई पी एस 95 मे से 60% पेंशनर्स को मध्य प्रदेश के लाडली बहनों से कम पेंशन मिल रही है अर्थात रुपये 1500/- कम पेंशन का भुगतान किया जाए रहा है साथ ही 45% अर्थात 36.82 लाख पेंशनर्स को रुपए 1000/- से कम पेंशन का भुगतान किया जा रहा है जहां एक ओर विगत 10 वर्षों से 81लाख पेंशनर्स पेंशन वृद्धि के लिए संघर्ष कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर विधायकों सांसदों को एक से तीन चार पेंशन का भुगतान किया जा रहा है अर्थात एक बार के विधायक को रुपए 75000/- दो बार के विधायक को रुपए 125000/- तीन बार के विधायक को रुपए 17500/- चार बार के विधायक को रुपए 225000/- पांच बार के विधायक को रुपए 275000/- पेंशन का का भुगतान किया जाता है अर्थात विधायक संसद मजे में हैं जो कि ई पी एस 95 पेंशनर्स के साथ न्याय संगत नहीं है पेंशनरों के साथ भेदभाव का प्रत्यक्ष उदाहरण है 30-40 वर्षों की सेवा के बाद इतनी कम पेंशन जीवन यापन के लिए पर्याप्त नहीं है जबकि मान्यनीय प्रधानमंत्री महोदय दो बार और केंद्रीय श्रम मंत्री महोदय कई बार पेंशन वृद्धि का आश्वाशन दे चुके हैं लेकिन आज तक पेंशन में वृद्धि नहीं की गई है जबकि मान्यनीय प्रधानमंत्री महोदय का नारा है सबका साथ सबका विकास क्या यही सबका साथ सबका विकास है पेंशनर्स का कहना है कि अगर दीपावली के पूर्व रुपए 7500+महंगाई भत्ता एवं मेडिकल सुविधा की घोषणा नहीं की गई तो पेंशन वृद्धि नहीं तो वोट नहीं नारा के साथ ई पी एफ ओ में तालाबंदी रेल रोको आमरण अनशन आदि आंदोलन करेंगे जिसकी समस्त जवाबदारी प्रशासन की होगी. अत: ई पी एस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष शशिभान सिंह भदौरिया प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त फेडरेशन के महासचिव अरुण वर्मा एवं प्रदेश समन्वयक आर ए धारकर ओ पी सोनी ने मान्यनीय प्रधानमंत्री महोदय वित्त मंत्री महोदय एवं केंद्रीय श्रम मंत्री महोदय से अनुरोध किया है कि 81 लाख ई पी एस 95 के लिए दीपावली के पूर्व रुपए 7500 +महंगाई भत्ता एवं मेडिकल सुविधा की घोषणा जाए ताकि पेंशनर्स सम्मानजनक जीवन जी सकें अनुरोध करने वालों में हातिम अली अंसारी विजय गायकवाड़ महेश त्रिवेदी आर एस रघुवंशी अनिल कुमार ब्यौहार पी एल शर्मा एस के शर्मा संतोष मिश्रा एस एल वर्मा संत स्वरूप तिवारी मोहन प्रसाद चंद्रभान राय राजू अवस्थी आदि शामिल हैं,


