60 फीट के रावण बचपन 55 फीट के कुंभकरण मेघनाथ के का दहन होगा टी टी नगर ,दशहरा मैदान जवाहर चौक पर
नागरिक कल्याण समिति के तत्वावधान में 67 वे वर्ष के अवसर पर इस वर्ष भी परंपरागत विजयदशमी का पर्व मनाया जाएगा ।इस अवसर पर गुफा मंदिर के महंत श्री राम प्रवेश दास जी मुख्य अतिथि होंगे कार्यक्रम के अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री विश्वास कैलाश सारंग करेंगे ।इस अवसर पर सांसद आलोक शर्मा विधायक भगवान दास सबनानी, महापौर मालती राय ,मेला समिति के अध्यक्ष मनमोहन अग्रवाल, भोपाल चेम्बर्स के अध्यक्ष गोविंद गोयल, आईसेट के संतोष चौबे नगर निगम के अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी आदि अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। नागरिक कल्याण समिति के सचिव सचिन मनीष व्योहार स्वागत अध्यक्ष वात्स्यायन सोनू भाभा, समन्वयक अजय श्रीवास्तव नीलू ने बताया कि इस वर्ष विजयदशमी के अवसर पर देश के ख्याति नाम खिलाड़ियों , चिकित्सक साहित्यकारों का सम्मान होगा।
इस अवसर पर स्मारिका का विमोचन होगा ।इसके साथ ही रंग रंग आतिशबाजी का प्रदर्शन होगा जो, राधौगढ़ और भोपाल के कलाकार द्वारा ऐतिहासिक रूप से आतिशबाजी की प्रस्तुति की जाएगी। इसमें रावण के और मेघनाथ के आंखों से शोले निकलेंगे।
समिति के पदाधिकारी,ओ पी खुराना,अशोक शर्मा 1250, श्रीमती मंजू शुक्ला, कमल जैन श्वेता, सुनील भायरे,ओ पी सोनी, अजय अग्रवाल, नीतीश व्यौहार अजय देवनानी, आदि ने बताया कि इस वर्ष विशेष रूप से महिलाओं बच्चों की बैठने के लिए अलग से व्यवस्था की गई है सुरक्षा के पूरे इंतजाम शासन, पुलिस विभाग, नगर निगम,पी डब्लू डी के सहयोग से की गई है ।
अजय श्रीवास्तव नीलू ने बताया कार्यक्रम ठीक 6:00 बजे शुरू हो जाएगा सभी नगरवासी आमंत्रित हैं ,बैठक व्यवस्था प्रथम आए प्रथम पावे के आधार पर रखी गई है.


