श्री हिन्दू उत्सव समिति के तत्वाधान में दुर्गा विसर्जन चल समारोह में नही लगाए जाएंगे स्वागत मंच

भोपाल एड दीपेश श्रीवास्तव ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज दिनाँक 17/10/2026 को इतवारे स्थित कृष्णा होटल में श्री दुर्गा विसर्जन चल समारोह में लगने वाले स्वागत मंचो के आयोजकों की सामूहिक बैठक करी गई। बैठक में सर्वसम्मति से सभी मंच संचालको ने यह निर्णय लिया कि आगामी श्री हिंदु उत्सव समिति भोपाल के तत्वाधान में पुराने शहर में निकलने वाले दुर्गा विसर्जन चल समारोह में मंच संचालको को पुलिस प्रशासन,जिला प्रशासन के अधिकारी बेवजह परेशान कर प्रताड़ित करते है,मंचो की साइज पर भी हर बार प्रशासन विवाद करते है,ध्वनि विस्तारक यंत्रों को लेकर भी मंच वालो एवं साउंड सिस्टम वालो के खिलाफ प्रकरण बनाये जाते है।साथ ही चल समारोह में झांकियों को भी मंच के सामने उनका प्रदर्शन नही करने दिया जाता है,मंच के सामने मंच संचालको द्वारा झांकी में माता दुर्गा की पूजा अर्चना,समिति के सदस्यों का सम्मान,झांकी को पुरुस्कार वितरण आदि करने के लिए भी नही रुकने दिया जाता है।और इस सब मे श्री हिन्दु उत्सव समिति (63) भोपाल का भी कोई सहयोग मंच के आयोजक और संचालको को नही मिलता है इन्ही कारणों के चलते ससर्वसम्मति से मंच के आयोजकों ने स्वागत मंच नही लगाने का निर्णय लिया है। उक्त बैठक में श्री शिव शक्ति मंच, श्री राधा कृष्ण मंच,श्री सिद्धि विनायक मंच,श्री वीर बजरंग मंच,श्री शिवाजी मंच ,श्री लव कुश मंच,श्री अघोरी मंच,श्री राधा रानी मंच,गौरव चेतना मंच ,गगोई वैश्य पंचायत युवा मंच,विराट श्याम बाबा मंच,सांस्कृतिक धरोहर मंच के एड आकाश यादव, सागर साहू, देवेंद्र प्रजापति, हनी सिंह,सागर चड्डा, गोकुल सौदा, मयूर दीक्षित, मधुसूदन माली, रोहित गुप्ता,एड मुकेश हसानी, राजीव गुलाटी,देवेंद्र शकाय, नकुल साहू, विशाल यादव, राकेश पहलवान, अध्यक्ष और संयोजक उपस्तिथ हुए|


