खबरमध्य प्रदेश

कल्याण धारा जनसेवा समिति ने दृष्टिबाधितों को वितरित की छड़ी

दृष्टिबाधितों को नैतिक और सामाजिक समर्थन की जरूरत - डॉ. हरगोविंद यादव 

भोपाल। कल्याण धारा जन सेवा समिति द्वारा दृष्टिबाधित जनों को छड़ी वितरित की गई। छड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन 18 अक्टूबर को राजधानी स्थित हिंदी भवन में किया गया। आयोजक डॉक्टर हरगोविंद यादव ने बताया कि कल्याण धारा जन सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्ष दृष्टिबाधितों को सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष 200 दृष्टिबाधितों  को छड़ी वितरित की गई।  उन्होंने कहा कि छड़ी वितरण  कार्यक्रम में इंदौर, देवास, उज्जैन और भोपाल सहित कई जगहों से दृष्टि बाधित जैन शामिल हुए। डॉक्टर हरगोविंद यादव ने कहा कि छड़ी वितरण की कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर निगम भोपाल नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी, कर्नल साहब और विजेंद्र गुप्ता, एसबीआई बैंक मैनेजर तिवारी जी और पप्पू भाई मोदी फार्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।मुख्य रूप से मौजूद रहे। डाक्टर हरगोविंद यादव ने कहा कि हमारी समाज के लोगों से अपील है कि दृष्टि बाधित जनों को सामाजिक और नैतिक रूप से सहयोग करने की आवश्यकता है ताकि वह समाज में खुद को आम जनों की तरह खुद को महसूस करें और उनका आगे बढ़ने के लिए मनोबल ऊंचा रहे। कार्यक्रम में प्रमुख भूमिका संगठन के कोषाध्यक्ष संतोष मेहरा सहित अन्य लोगों की रही।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button