देश

प्रियंका गांधी ने बेरोजगारी-महंगाई को बताया आज का रावण

नई दिल्ली: चेहरे पर हल्की मुस्कान, हाथों में धनुष और निशाने पर रावण का पुतला… दिल्ली के लाल किला मैदान में विजयादशमी के मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। तीर चलाते वक्त उनके चेहरे पर उत्साह नजर आया। वीडियो में वह पूरे जोश के साथ धनुष संभालती और निशाना साधती दिखीं। उनके इस अंदाज के बीच उनका वह बयान भी चर्चा में है, जिसमें उन्होंने बेरोजगारी और महंगाई को आज के दौर की रावण रूपी समस्याएं बताया। विजयादशमी के अवसर पर दिल्ली के लाल किला मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में प्रियंका गांधी शामिल हुईं। इस दौरान तीर चलाते हुए उनके चेहरे पर मुस्कान दिखाई दी। वह पूरे उत्साह के साथ निशाना साधती नजर आईं। उनका यह अंदाज दशहरे के माहौल के बीच लोगों का ध्यान खींचने वाला रहा।

पत्रकारों से बातचीत में प्रियंका गांधी ने कहा कि देश की जनता इस समय बेरोजगारी और महंगाई जैसी रावण रूपी समस्याओं का सामना कर रही है। उन्होंने कहा कि विजयादशमी का संदेश बुराई पर अच्छाई की जीत है, लेकिन आज भी देश के सामने ऐसी चुनौतियां हैं, जिनसे लोगों को जूझना पड़ रहा है। प्रियंका ने कहा कि वह इस मौके को राजनीति करने के लिए इस्तेमाल नहीं करना चाहतीं और सरकार के लिए कोई विशेष संदेश भी नहीं देना चाहतीं। हालांकि, बेरोजगारी और महंगाई का जिक्र करके उन्होंने मौजूदा हालात पर अपनी बात रखी।

सत्य के लिए लड़ रहे हैं और लड़ते रहेंगे’

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि आज सत्य और असत्य के बीच लड़ाई जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी सत्य के लिए लड़ रही है और आगे भी लड़ती रहेगी। प्रियंका ने लोगों से अपने जीवन में सत्य का साथ देने की अपील की और सभी को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं।रावण दहन के बीच प्रियंका गांधी का मुस्कुराते हुए तीर चलाने का अंदाज और बेरोजगारी-महंगाई पर उनका बयान, दोनों ही इस मौके की खास झलकियां बनकर सामने आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button