मध्य प्रदेश
बांके बिहारी मंदिर से निकले छोला दशहरा चल समारोह में उमड़ा जनसैलाब, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने की सहभागिता

भोपाल। बांके बिहारी मंदिर से निकले छोला दशहरा चल समारोह में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। दशहरा पर्व की धार्मिक आस्था और उत्सवी उल्लास के बीच निकले इस चल समारोह में शहर की अनेक प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं। चल समारोह में सांसद श्री आलोक शर्मा, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, एमआईसी मेंबर मनोज राठौर, भोपाल किराना व्यापारी महासंघ के महामंत्री विवेक साहू, पूर्व अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाह, संतोष साहू, पीसी कोठारी एवं चल समारोह प्रभारी सौरभ साहू ‘डिस्पोजल’ सहित अनेक गणमान्य बंधु उपस्थित रहे। सभी ने दशहरा चल समारोह में शामिल होकर पर्व की परंपरा, धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का संदेश दिया। चल समारोह में गणमान्य नागरिकों की सहभागिता ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।




