मध्य प्रदेश

राज्य कर्मचारी आयोग के पुनर्गठन का स्वागत आउट सोर्स कर्मचारी चयन निगम की अति शीघ्र घोषणा की जाए

अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी सार्वजनिक उपक्रम संघ के प्रांताध्यक्ष अरुण वर्मा एवं सेमी गवर्मेन्ट एम्प्लाइज फेडरेशन के संयोजक अनिल बाजपेई ने राज्य कर्मचारी आयोग के पुनर्गठन का स्वागत एवं नवनियुक्त अध्यक्ष मलय श्रीवास्तव को बधाई देते हुए मान्यनीय मुख्य मंत्री महोदय से अनुरोध किया है कि आउट सोर्स कर्मचारी चयन निगम का भी गठन किया जाए ताकि आउट सोर्स कर्मचारियों को समय पर निर्धारित वेतन भत्ता एवं बोनस आदि मिल सके एजेंसियों एवं बिचौलियों से मुक्ति मिल सके निगम मंडलों बोर्ड परिषदों सहकारी संस्थाओं प्राधिकरणों आयोग के प्रबंध संचालकों से अनुरोध किया है कि आउट सोर्स कर्मचारियों का वेतन सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाए ताकि आउट सोर्स का हस्तक्षेप समाप्त हो सके और कर्मचारियों को पूरा वेतन मिल सके.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button