खबर

दीपावली के पूर्व बोनस भुगतान को लेकर 28 अक्टूबर को श्रम कार्यालय में प्रदर्शन

आउट सोर्स कर्मचारी महासंघ के प्रांताध्यक्ष अनिल बाजपेई एवं प्रमुख सलाहकार अरुण वर्मा ने आउट सोर्स संविदा कर्मचारी एवं श्रमिकों को दीपावली के पूर्व बोनस भुगतान करने की अर्द्ध शासकीय निगम मंडलों बोर्ड परिषदों सहकारी संस्थाओं प्राधिकरणों में कोई कार्रवाई नहीं करने का कड़ा विरोध करते हुए बताया कि श्रमायुक्त द्वारा अनेकों बार निर्देशित किया गया कि आउट सोर्स संविदा श्रमिकों कर्मचारियों को समय पर वेतन भत्ता एवं बोनस का भुगतान किया जाए किंतु अर्द्ध शासकीय निगम मंडलों बोर्ड परिषदों सहकारी संस्थाओं प्राधिकरणों आयोगों द्वारा श्रमायुक्त महोदय के आदेश की अवहेलना की जा रही है इस संबंध में मंत्रालय के श्रम विभाग द्वारा भी श्रमायुक्त इंदौर को इस पर संज्ञान में लेकर समय पर वेतन भत्ता एवं बोनस के भुगतान की कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई जिसकी वजह से आउट सोर्स संविदा एवं श्रमिकों कर्मचारियों में भारी आक्रोश एवं संतोष व्याप्त है. अत: आउट सोर्स कर्मचारी महासंघ द्वारा 28 अक्टूबर को 1.30 बजे श्रम विभाग के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी समस्त जवाबदारी प्रबंधन की होगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button