खबर

जौनपुर में जमीनी विवाद में युवक ने भीड़ पर चढ़ाई एसयूवी, 2 की मौत, 7 घायल

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बुधवार को जमीन के विवाद में दो भाइयों के बीच हुए झगड़े के बाद एक युवक ने भीड़ पर एसयूवी (SUV) चढ़ा दी। पुलिस के अनुसार, इस घटना में एक युवक और एक महिला की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना चक मुस्तफाबाद गांव की है, जहां दो भाइयों मनोज यादव और महेंद्र यादव के बीच जमीन को लेकर तीखी बहस हो रही थी।

विवाद बढ़ने पर महेंद्र यादव का बेटा रामकुमार यादव वहां अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर पहुंचा और भीड़ को कुचलते हुए निकल गया। इस हादसे में अमित यादव (20) और इंदु देवी (40) की मौके पर ही मौत हो गई, और सात अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, भीड़ को टक्कर मारने के बाद एसयूवी बिजली के एक खंभे से टकराकर पलट गई, जिसके बाद आरोपी रामकुमार मौके से फरार हो गया।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने कहा, “आरोपी की तलाश की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।” सूत्रों के अनुसार, जिलाधिकारी (DM) उमेश मिश्रा ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button