मध्य प्रदेश

विश्व पर्यावरण दिवस (WED) सप्ताह 2024 के सफल समापन पर RCCPL ने पर्यावरण सप्ताह सम्पन्न किया

मैहर, 11 जून 2024RCCPL प्राइवेट लिमिटेड, मैहर ने विश्व पर्यावरण दिवस (WED) सप्ताह 2024 का आयोजन 5 जून 2024 से 11 जून 2024 तक सफलतापूर्वक संपन्न किया। इस सप्ताह का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सामूहिक प्रयासों से पर्यावरण को संरक्षित करना था। कंपनी द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सभी विभागों और समुदाय के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।सप्ताह की शुरुआत 5 जून को एक संक्षिप्त उद्घाटन समारोह से हुई, जिसमें यूनिट हेड पी.के. चौधरी, तकनीकी प्रमुख, और वाणिज्यिक प्रमुख ने पौधारोपण किया। इस कार्यक्रम ने सभी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करने का एक अवसर प्रदान किया।6 जून को माइन्स में पौधारोपण दिवस आयोजित किया गया। पर्यावरण टीम ने माइन्स पहुंचकर पौधारोपण किया और इसके साथ ही टोपी वितरण और जलपान की व्यवस्था भी की गई।7 जून को माँ शारदा देवी परिसर में प्लास्टिक कचरा और अन्य कचरा संग्रहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने सफाई कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बाद में बैग वितरण और जलपान का आयोजन किया गया।8 जून को सीसीआर से पैकिंग प्लांट तक रैली का आयोजन किया गया, जिसे यूनिट हेड पी.के. चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।11 जून को सप्ताह का समापन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें स्वागत भाषण, तुलसी पौधे को जल अर्पण, पर्यावरण की शपथ, नाटक प्रदर्शन, पुरस्कार वितरण, और धन्यवाद प्रस्ताव शामिल थे। मुख्य अतिथि RO कटनी सुधांशु तिवारी और यूनिट हेड पी.के. चौधरी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने विचार साझा किए और प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button