महगांई भत्ते में केन्द्र से 4% पीछे मध्यप्रदेश
कर्मचारियों ने उठाई केन्द्र के समान महगांई भत्ता देने की मांग एवं सहायक शिक्षक,उच्च श्रेणी शिक्षक को चतुर्थ समय वेतनमान
भोपाल।केंद्र ने समान महंगाई भत्ता दिए जाने की मांग को लेकर म.प्र.शिक्षक काग्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश शर्मा,शिक्षक मोर्चा के प्रदेश संयोजक सुभाष शर्मा एवं वरिष्ठ कर्मचारी नेता कौशल शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के नाम लिखे गए पत्र में कर्मचारी संगठनों ने आग्रह किया है।कि प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों को केन्द्र के समान 50% महंगाई भत्ता दिए जाने का आदेश जारी किया जाए। जबकि केंद्र सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों के लिए 50 फीसदी महंगाई भत्ता दिए जाने के आदेश जारी कर दिए गये हैं।म.प्र.के कर्मचारियों को अभी केन्द्र से 4% कम 46% महगांई भत्ता दिया जा रहा है।मुख्यमंत्री को पत्र में लिखा है।उसमें मांग की है कि केन्द्र के समान प्रदेश के कर्मचारियों को भी गत 1 जनवरी 2024 से 4% बढ़ा हुआ महगांई भत्ता दिया जाए।उल्लेखनीय है।कि कर्मचारियों को वर्तमान में 46% महगांई भत्ता मिल रहा है।केन्द्र के समान राज्य शासन ने अपने कर्मचारियों को चार फीसदी बढा हुआ महगांई भत्ता चुनाव की आचार संहिता के कारण रोक लिया था।अब आचार संहिता समाप्त हो चुकी है।ऐसे में यह भत्ता जल्द से जल्द दिय एवं समस्त कर्मचारियों के तरह शिक्षा विभाग के सहायक शिक्षक, उच्च श्रेणी शिक्षक को चतुर्थ समय मान वेतनमान अथवा क्रमन्नति अवश्य दी जाए इस संदर्भ में कई बार वरिष्ठ अधिकारी और मंत्रियों को ज्ञापन दिया जा चुका है।डीए बढ़ाने को लेकर कई बार ज्ञापन भी दिये जा चुके है।लेकिन सुनवाई नहीं होने के कारण कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त है। यदि इस पर अति शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं की गई तो अति शीघ्र बैठक करके निर्णायक निर्णय लिए जाएगा

