मध्य प्रदेश
हिंदी भवन में युवा सम्मिलन 8 को
भोपाल। मप्र राष्ट्रभाषा प्रचार समिति तथा साहित्य अकादेमी के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 8 जुलाई को हिंदी भवन में सुबह 10 बजे से उत्तर क्षेत्रीय युवा लेखक सम्मिलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मिलन में विभिन्न विधाओं के देश भर से आये युवा साहित्यकार शामिल होंगे। समिति के मंंंत्री संचालक कैलाशचंद्र पंत ने बताया कि शुभारंभ के तत्काल बाद पहला सत्र कविता पाठ का होगा। जिसमें विभिन्न भाषाओं के कवियों का कविता पाठ होगा। इसके साथ ही अंग्रेजी साहित विभिन्न भाषाओं के कहानीकार कहानी पढ़ेंगे। इसके अलावा युवाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा सत्र होंगे। मंत्री संचालक शहर के युवा साहित्यकारों तथा अन्य प्रबुद्धजनों से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।