मध्य प्रदेश

संगठन में महिलाओं की सशक्त भागीदारी सुनिश्चित होगी: अलका लांबा

भोपाल, 16 जुलाई .अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अलका लांबा के मुख्य आतिथ्य में आज मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की बैठक आहूत हुई। श्रीमती लांबा ने बैठक को संबोधित करते हुये कहा कि संगठन में महिलाओं की सशक्त भागीदारी सुनिश्चित की जायेगाी। जो संगठन में अच्छा काम करने वाली महिलाऐं हैं चाहें वह बूथ, मण्डल, सेक्टर स्तर की या ब्लाक अथवा जिले की उन्हें संगठन में तबज्जों मिलेगा। महिलाओं को और अधिक सक्रिय बनाने के लिए और अधिक से अधिक भागीदारी करने के लिए ब्लाक, जिला स्तर पर अभियान चलाया जायेगा। प्रदेश में 5 जोन बनाकर टेªनिंग केंप आयोजित किये जायें और उसमें अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने पर बल दिया जायेगा। श्रीमती लांबा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जो महिला आरक्षण पास किया गया है उसे लागू कराने महिला कांग्रेस द्वारा आगामी 29 जुलाई को संसद भवन का घेराव किया जायेगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों को संबोधित करते हुये कहा कि राजनीति में महिलाओं की भागीदारी पंचायत स्तर तक करायें, महिलाआंे को संगठन में पूरा सम्मान दिया जायेगा, जो महिलाएं संगठन में काम करना चाहिती है, उन्हें और मजबूत बनायें उनका सहयोग करें। महिलाएं घर-परिवार के साथ-साथ संगठन में सक्रियता से काम करती है। नारी शक्ति को मजबूत बनायें। प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार, दुराचार की घटनाओं को पूरी ताकत के साथ एकजुटता से उठाये।
महिला कांग्रेस की प्रदेश कांग्रेस श्रीमती विभा पटेल ने प्रदेश में महिलाओं द्वारा किये जा रहे कार्यों को बताते हुये कहा कि महिला कांग्रेस द्वारा समय-समय पर आंदोलन किय जाते रहें है। बैठक में नई कार्यकारिणी के गठन पर भी चर्चा हुई। अनुपस्थित महिलाओं को नोटिस जारी किया गया, निष्क्रिय महिलाओं को हटाया जायेगा।
बैठक में महिला कांग्रेस पदाधिकारी श्रीमती नूरी खान, प्रतिभा रघुवंशी, कविता पांडे, राजलक्ष्मी नायक, शीतल मालवीय, महक राणा, कुसुम पाल, सकुन राणा, संगीता शर्मा, किरन अहिरवार, मेघा परमार सहित प्रदेश भर से आयीं महिला कांग्रेस की पदाधिकारी और जिला/ शहर अध्यक्ष शामिल थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button