विभा पटेल ने पदाधिकारियों को दिए थे फर्जी लेटर


भोपाल, 16 जुलाई। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल ने महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों को नियुक्ति के फर्जी लेटर थमा दिए थे। इस बात का खुलासा महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय पदाधिकारी अलका लांबा की मौजूदगी में हुआ।नाम न छापने की शर्त पर एक कार्यकर्ता ने यह आरोप लगाया। इस बात को लेकर मंगलवार को महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने जमकर हंगामा किया। रोचक बात है कि कयी महिला कांग्रेस कार्यकर्ता खुद को प्रदेश सचिव, महासचिव और शहर सचिव समझती और बताती रहीं। फर्जी नियुक्ति पत्र का खुलासा होने पर पदाधिकारियों में हताशा दिखी।विभा पटेल फर्जी और झूठी साबित हुई महिलाओं का टूटा आत्म बल और विश्वास जिसमें सचिव महासचिव सचिव शहर सचिव और जिला अध्यक्षों के लेटर फर्जी दिए गए झूठ बोलकर की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के अनुशंसा पर दिए गए।।। फिर एक बार कांग्रेस पार्टी ने किया फ्रॉड महिलाओं के साथ


