अध्यात्ममध्य प्रदेश

एक पौधा परिवार के नाम, भजन संकीर्तन पादू का पूजन निशान पूजन के साथ होगा गुरु पूजन

भोपाल । प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन दादाजी धूनी वाला दरबार शामला हिल्स भोपाल में साधक संत दादाभाई गुरुदेव के सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है। जानकारी देते हुए दादाजी धूनी वाला दरबार शामला हिल्स भोपाल अनुज भैया, प्रदीप साहू खातेगांव ने बताया कि इस वर्ष साधक संत दादा भाई के सानिध्य में 20 जुलाई एवं 21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का महा उत्सव आश्रम परिसर में आयोजित किया जाएगा। परंपरा अनुसार 20 जुलाई शनिवार शाम को आश्रम परिसर में भक्त श्रद्धालु परिवार के द्वारा दादाजी की सेवा एवं भजन संकीर्तन का आयोजन होगा। 21 जुलाई रविवार को गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व बड़े ही भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा । साधक संत दादा भाई के सानिध्य में आश्रम परिसर में, निशांत पूजन, गुरु पूजन गाड़ी पूजन, चरण पादू का पूजन के साथ हे पौधारोपण का आयोजन किया जाएगा। गुरुदेव के सानिध्य में एक पौधा परिवार के नाम पौधारोपण कार्यक्रम 21 जुलाई दोपहर 11शं बजे से आश्रम परिसर में फलदार पौधे के साथ पौधारोपण का आयोजन होगा सभी भक्त शिष्य परिवार अपने-अपने परिवार की ओर से फलदार पौधा रोपण कार्यक्रम में पहुंचे गुरुदेव की कृपा से गुरु पूजन के पश्चात भंडारे का आयोजन होगा दादाजी के निशान पूजन ध्वजा रोहण पादू का पूजन के साथ शिष्य परिवार गुरुदेव से आशीर्वाद प्राप्त करेंगे इस अवसर पर दादाजी धूनी वाला दरबार में अनेक स्थानों से भक्ति एवं शिष्य परिवार पहुंचकर गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाएंगे अनादि काल से चली आ रही गुरु शिष्य परंपरा का निर्वहन आश्रम परिसर में आयोजित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button