खबरमध्य प्रदेश

गोविंद प्रसाद गुप्ता प्राचार्य भोपाल संभाग के संभागीय अध्यक्ष मनोनीत*

*मध्य प्रदेश शिक्षक संघ भोपाल संभाग की कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

मध्य प्रदेश शिक्षक संघ भोपाल संभाग की कार्यकारिणी की बैठक दिनांक 17 जुलाई 2024 को सरस्वती शिशु मंदिर शिवाजी नगर भोपाल में संपन्न हुई मुख्य अतिथि के रूप में प्रांत अध्यक्ष डॉ श्री क्षत्रबीर सिंह जी राठौड़ उपस्थित हुए ।
गोविंद प्रसाद गुप्ता संभागीय सचिव की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया । विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री बृजमोहनजी आचार्य एवं श्री राजीव शर्मा उपस्थित हुए। प्रांतीय सचिव सीहोर से श्री अनिल सिंह जी मुक्तावत एवं संभागीय संगठन मंत्री श्री देवी दयाल भारती जी भी कार्यक्रम उपस्थित रहे। बैठक दो सत्रों में आयोजित की गई प्रथम सत्र में विगत कार्यकारिणी बैठक का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया तथा संभाग कार्यकारिणी में रिक्त पदों पर पदाधिकारी का मनोनयन किया गया जिसमें वर्तमान संभागीय सचिव गोविंद प्रसाद गुप्ता को संभाग के अध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से दायित्व दिया गया और संभागीय सचिव के पद पर पूर्व संभागीय सह सचिव श्री शैलेंद्र याज्ञिक को सचिव का दायित्व दिया गया । इसी प्रकार विदिशा जिले से श्री विनय सक्सेना को सह सचिव का दायित्व सौंपा गया।
बैठक में उपस्थित भोपाल जिले के नवनीत जिला शिक्षा अधिकारी श्री नरेंद्र कुमार अहिरवार जी ने शिक्षकों को आस्वस्त किया कि उनकी कोई भी समस्या होगी वह अवगत कराए उसे शीघ्र निराकृत किया जाएगा।
बैठक में स्थानीय प्रांतीय पदाधिकारी , भोपाल संभाग की कार्यकारिणी , राजगढ़ ,रायसेन, सीहोर ,भोपाल जिलों के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष डॉ श्री राठौड़ जी ने अन्य विषयों पर अपना उद्बोधन देते हुए शिक्षक संघ की एक विशेष उपलब्धि का उल्लेख किया कि मध्य प्रदेश शिक्षक संघ अनेकों वर्षों से गुरु वंदन- गुरु छाया का आयोजन करता आ रहा है यही आयोजन मध्य प्रदेश शिक्षक संघ ने शासन से भी आयोजित करने हेतु अपेक्षा की थी जो शासन द्वारा मान्य कर ली गई तथा इस संबंध में इसके आदेश भी जारी हो गए जो मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के लिए गौरव की बात है। अब प्रत्येक विद्यालय में गुरु बंधन कार्यक्रम गुरु पूर्णिमा सप्ताह में अपने-अपने विद्यालयों में आयोजन किय जाएंगे ।
श्री राजीव जी शर्मा ने भी शिक्षक संघ के वृक्षारोपण -गुरु छाया कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रेरणा दी । इसी प्रकार गोविंद प्रसाद गुप्ता ने भी अन्य बिंदुओं के साथ-साथ आगामी वर्ष में भोपाल संभाग के विभिन्न जिलों द्वारा 10500 की सदस्यता के लक्ष्य के संबंध में जानकारी देते हुए अपने पदाधिकारी से कहा कि वह हर संस्था में जाएं और शिक्षक संघ की सदस्यता बढ़ाएं ।
इस बैठक में सीहोर से श्री दिवाकर जी , राजगढ़ से श्री कुंभकार जी, रायसेन से श्री भगवतजी जोशी एवं अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित हुए।
श्री नागेश पांडे जी के द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। कल्याण मंत्र के साथ बैठक का समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button