खबरमध्य प्रदेश

कृषक उत्पादक संगठनों के लिए अपेक्स बैंक मुख्यालय परिसर में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

दिनांक 19.07.2024 – सहकारिता विभाग, म.प्र.शासन एवं राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम, सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मध्यप्रदेश में गठित कृषक उत्पादक संगठनों के लिए अपेक्स बैंक मुख्यालय परिसर में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया । प्रशिक्षण का आयोजन श्रीमती दीपाली रस्तोगी, प्रमुख सचिव सहकारिता, म.प्र.शासन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया ।
प्रशिक्षण में सहकारी कृषक उत्पादक संगठनों को श्री मनोज गुप्ता, प्रबंध संचालक, अपेक्स बैंक, श्री मनोज सिन्हा, उप सचिव, सहकारिता, म.प्र.शासन, श्री बृजेश शरण शुक्ल, अपर आयुक्त, सहकारिता, म.प्र.शासन, श्री अरुण मिश्रा, श्रीमती अरुणा दुबे, श्रीमती कृति सक्सेना, संयुक्त आयुक्त, सहकारिता एवं श्री शैलेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय निदेशक, एनसीडीसी, भोपाल द्वारा मार्गदर्शन दिया गया ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार के समस्त अधिकारियों द्वारा किसानों से विचार- विमर्श किया गया व योजना अंतर्गत FPO के संचालन हेतु जानकारी प्रदान की गई व विभिन्न व्यवसायों हेतु प्रोत्साहित किया गया । कार्यक्रम में आए म.प्र. के विभिन्न किसानों को FPO के व्यवसाय एवं विकास की जानकारी प्रदान की गयी व FPO के उत्पादों को बाज़ार के नए आयामों तक पहुँचाने हेतु मार्गदर्शित किया गया |
कार्यक्रम के अंत में प्रमुख सचिव सहकारिता ने प्रतिभागियों को आने वाली व्यवहारिक कठिनाईयों को जाना एवं उनके उचित समाधान हेतु विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button