ग्राहक पंचायत भोपाल महानगर में वागसेबनियां इकाई ने किया वृक्षारोपण


*संत आसाराम नगर कल्याण एवम सेवा समिति ने लिया पौधों की रक्षा का उत्तरदायित्व*
गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर संत आसाराम नगर में वृक्षारोपण किया गया। वृक्षों के महत्व और पर सभी ने अपने विचार भी साझा किए। ग्राहक पंचायत भोपाल के पर्यावरण आयाम द्वारा पर्यावरण के विभिन्न अवयवों पर प्रकाश डाला और संगठन और उसकी गतिविधियों पर भी सभी को जानकारी दी गई। निलेश श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में सम्मिलित सज्जनों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संयोजन विक्रम सिंह व राजीव कृपलानी ने किया।
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत बागसेवनिया इकाई के अध्यक्ष उमाकांत मालवीय के नेतृत्व में संत आसाराम नगर कल्याण एवम सेवा समिति के गणमान्य सदस्यों के सहयोग से पौधारोपण का पुनीत कार्य संपन्न हुआ।
आयोजन में समाज सेवी केवल कनोजिया,व्ही एस सोनानिया,मनोहर नरवरे,एस एल पटेल,पंकज दीक्षित,सुबोध सकरगाए,पी सी वर्मा,बी एस कुशवाह,अखिल सक्सेना,सुधीर जोशी,दीपकबाबू श्रीवास्तव,सुरेंद्र रघुवंशी,सीताराम रजक,मुक्ता गुप्ता,सुलेखा मालवीय एवम सीमा सिंह ने अपनी रूचि के पौधे रोपे। सुरेंद्र रघुवंशी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में ग्राहक जागृति को लेकर प्रबुद्घ जन गोष्टी के आयोजन पर भी चर्चा हुई ।


