अध्यात्ममध्य प्रदेश
धूमधाम से मनाया गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व: पं०सुशील


श्री शिव शक्ति धाम सिद्धाश्रम स्थान निपानिया जाट जिला भोपाल में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व को धूमधाम से मनाया गया ।सर्व प्रथम भोले शिव की गेहूं के धान्य से पुष्प आदि से भव्य शिवलिंग पूजा की गई।फिर बिलबृक्ष के जड में शिवलिंग की भांति भव्य पूजा कि गई।फिर उ०प्र०परमात्माश्रम से पधारे दण्डी स्वामी जी की पं०सुशील महाराज व अन्य शिष्यों द्वारा गुरु पूजा कि गई।इसके बाद पं०सुशील महाराज के शिष्यों ने पं०सुशील महाराज कि पूजा करते हुए चादर उढाई।फिर भण्डारा का आयोजन किया गया ।

