निगम मंडलों सहकारी संस्थाओं के सेवानिवृत कर्मचारियों को सम्मानित कर स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया



भोपाल 23 जुलाई. सेवानिवृत अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के तत्वाधान मे निगम मंडलों सहकारी संस्थाओं के 70 वर्ष से अधिक उम्र के सेवानिवृत कर्मचारियों अधिकारियों को सम्मानित कर सभी सेवानिवृत अधिकारी कर्मचारियों का आपोलो सेज हॉस्पिटल द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया सेवानिवृत फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष अनिल बाजपेई एवं महासचिव अरुण वर्मा ने बताया की अमर शहीद चंद्रशेखर् आजाद की जयंती के अवसर पर निगम मंडल सहकारी संस्थाओं के 70 वर्ष से अधिक उम्र के 25 सेवानिवृत अधिकारी कर्मचारियों को साल श्रीफल देकर पुष्प मलाओं से सम्मानित किया गया सम्मानित किये गये कर्मचारियों मे ए के व्यौहार पी सी जैन ओ पी सोनी एम एम नागर एस एन शर्मा डी एम श्रीवास्तव हतिम अली अंसारी एस एम हैदर श्रीमती एग्निस अरुण वर्मा घनश्याम मिश्रा राम अवध निषाद शामिल है इसके अलावा अजय श्रीवास्तव चंद्रशेखर परसाई श्यामसुंदर शर्मा गजेंद्र कोठरी रमेश राठौर को कर्मचारी जगत मे विशेष कार्य करने के साल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया इस अवसर मे प्रमुख रूप से अजय श्रीवास्तव अनिल बाजपेई चंद्रशेखर परसाई अरुण वर्मा ओ पी सोनी श्याम सुन्दर शर्मा एस सी त्रिपाठी अपोलो हॉस्पिटल सेज ग्रुप के डाक्टर की पुरी टीम निगम मंडल सहकारी संस्थाओं बोर्ड परिषद प्राधिकरण के कर्मचारी अधिकारी भारी संख्या मे उपस्थित थे कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल बाजपेई अजय श्रीवास्तव चंद्रशेखर परसाई द्वारा किया गया कार्यक्रम का संचालन श्याम सुंदर शर्मा द्वारा किया गया इस अवसर मे विशिष्ट अतिथि के रूप मे कर्मचारी नेता गजेंद्र कोठरी संतोष मिश्रा उपस्थित थे अंत मे आभार वरिष्ठ कर्मचारी नेता फेडरेशन के महासचिव अरुण वर्मा द्वारा कार्यक्रम उपस्थित कर्मचारियों अधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया अरुण वर्मा बताया की निकट भविष्य मे निगम मंडलों के 12 वीं मे 75% अंक लाने वाले मेधावी छात्रों का सम्मान किया जायेगा


