केंद्र सरकार का बजट महिलाओं और युवाओं पर केन्द्रित है-डॉ. रीनू यादव


भोपाल 23 जुलाई. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार सातवीं बार बजट पेश कर इतिहास रच दिया, जो हम सभी महिलाओं के लिए गर्व की बात है। टैक्स स्लैब में छूट से काफी राहत मिलेगी. युवाओं के कौशल विकास और रोजगार पर भी काफी फोकस रहा। महिला विशिष्ट कौशल विकास एक अच्छी पहल है। महिलाओं और लड़कियों को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं के लिए ₹3 लाख करोड़ से अधिक का आवंटन। रोजगार में महिलाओं को प्राथमिकता देना एक अच्छा कदम होगा। ₹2 लाख करोड़ के परिव्यय के साथ 5 वर्षों में 4.1 करोड़ युवाओं पर ध्यान केंद्रित करने के लिए पांच योजनाओं की घोषणा की गई। राह पर महिलाएं और युवा, पांच साल में शीर्ष कंपनियों में एक करोड़ युवाओं के लिए इंटर्नशिप योजना, रोजगार से जुड़े प्रोत्साहन, जिसमें पहली बार काम करने वाले कर्मचारियों के लिए एक महीने का वेतन समर्थन भी शामिल है। कैंसर का इलाज सस्ता होने से मरीजों को राहत मिलेगी।
डॉ. रीनू यादव
Principal, Prestige Bhopal

