अध्यात्ममध्य प्रदेश

धूमधाम से निकली कलश यात्रा, भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

भोपाल, 23 ​​जुलाई.राजधानी के सेमरा मंडी स्थित लक्ष्मी नारायण मैरिज गार्डन में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के उपलक्ष में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इससे पूर्व भागवत कथा की भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जो सेमरा दुर्गा मंदिर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गो से होती हुई कथा स्थल पहुंची। यात्रा में सभी महिलाओं ने अपने सर पर मंगल कलश रखकर यात्रा की शोभा को बढ़ाया। वहीं मार्ग में जगह-जगह कलश यात्रा का फूलों की बरसात कर भव्य स्वागत किया गया। कलश यात्रा के साथ ही भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। जिसमें भागवत कथा वाचक पंडित ओम प्रकाश शास्त्री जी ने कहा कि व्यक्ति को जीवन में हमेशा सत्कर्म करते रहना चाहिए। सतकर्म के आधार पर ही जीवन में सुगमता आती है। अच्छे कार्य करने से व्यक्ति के जीवन का उद्धार तो होता है, साथ ही दैनिक दिनचर्या में ऊर्जा का उत्सर्जन होता है। यहीं कारण था कि भगवान श्री कृष्ण ने अपनी संपूर्ण लीला में सतकर्म का संदेश दिया। इससे पूर्व व्यासपीठ का पूजन कथा यजमान परमानंद तिवारी, किशन कुशवाहा, संतोष सोनी आदि ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button