देश

हलाल और झटका मीट विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

नई दिल्ली,                          .
हलाल और झटका मीट विवाद (Halal And Jhatka Dispute) अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है. संजीव कुमार की जनहित याचिका में यूपी, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश को आदेश जारी करने की मांग की गई है. इसके साथ ही कहा गया है कि Swiggy, Zomato और इसी तरह के सेवा प्रदाताओं समेत सभी रेस्तरां स्पष्ट रूप से मांस के प्रकार को बताएं, विशेष रूप से हलाल और झटका के बीच अंतर करते हुए जानकारी दें.इसके अलावा याचिका में मांग की गई है कि फूड डिलीवरिंग सर्विसेज को अपने प्लेटफॉर्म पर मांस के प्रकार के बगल में एक सूचनात्मक (i) बटन जोड़ना है. इस बटन पर क्लिक करने पर, ग्राहकों को हलाल और झटका मांस दोनों के बारे में नीचे दिया गया विस्तृत विवरण मिलेगा, जिससे उपभोक्ताओं के लिए स्पष्टता और सूचित विकल्प सुनिश्चित होंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button