अशोका गार्डन का नाम सम्राट अशोक नगर रखने तथा आदमकद प्रतिमा लगाने की अपील की
नगर निगम भोपाल अपने प्रस्ताव पर करें पुनर्विचार :कुशवाहा
भोपाल, अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय महासचिव *राम विश्वास कुशवाहा* ने राज्य सरकार से अपील की है कि भोपाल स्थित अशोका गार्डन का नाम बदलना यदि आवश्यक है तो उसे संशोधित कर क्षेत्र का नाम *सम्राट अशोक नगर* रखने तथा चक्रवर्ती सम्राट अशोक की *आदमकद प्रतिमा* लगाई जाए। उन्होंने कहा कि इतिहास साक्षी है कि अखंड भारत के निर्माता कुशल प्रशासक चक्रवर्ती सम्राट अशोक जैसा आज तक कोई प्रशासक नहीं हुआ है, नगर निगम भोपाल में पारित प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने की अपील करते हुए श्री कुशवाहा ने कहा है कि सम्राट अशोक के नाम से भोपाल में स्थापित अशोका गार्डन का नाम बदलना न्याय संगत नहीं होगा, नगर निगम भोपाल की यह कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण तथा देश के बहुसंख्यक कुशवाहा समाज के साथ कुठाराघात है। श्री कुशवाहा ने राज्य सरकार से नगर निगम भोपाल के प्रस्ताव को अमान्य कर कुशवाहा समाज में पनप रहे आक्रोश को समाप्त कराने की अपील की है।