कारगिल विजय दिवस पर भारतीय जनता पार्टी ने मशाल जुलूस निकालकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

भोपाल, कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के आवाहन पर भारतीय जनता पार्टी विदिशा नगर और भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला विदिशा द्वारा कारगिल विजय दिवस शहीद ज्योति स्तंभ पर मसाल जुलूस निकालकर मनाया गया। इस अवसर पर 1999 में भारत पाकिस्तान के बीच हुए कारगिल युद्ध में शहीद वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विधायक मुकेश टंडन, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष देवेश मीना, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान, प्रशांत खत्री, दिनेश कुशवाहा, जिला महामंत्री बलवीर रघुवंशी पंकज पांडे, युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव माहेश्वरी, अनुज मित्तल, पार्षद राम प्रसाद पासी, वरिष्ठ भाजपा नेता लायन अरुण कुमार सोनी, रमेश रैकवार, राजू रैकवार, अमित रिछारिया, मोहन पटवा, लियाकत खान, वीरेंद्र धाकड़, अरविंद शर्मा, गोविंद राजपूत, सोम सोनी, मनीष धाकड़, भूपद धाकड़ सहित भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ जन पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।