गोपियां बनकर महिलाओं ने मटकी फोड़ प्रतियोगिता में दिखाया उत्साह


भोपाल। जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में हर्षवर्धन नगर पंपापुर में महिलाओं के लिए मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । शहर में पहली बार महिलाओं की मटकी फोड़ प्रतियोगिता की गई ,इसमें महिलाएं गोपी बनाकर मटकी फोड़ प्रतियोगिता श्री बजरंग मंदिर पंपापुर हर्षवर्धन नगर भोपाल में दोपहर 2 बजे आयोजित की गई। इसमें हर्षवर्धन नगर एवं आसपास की 70 महिलाओं द्वारा मटकी फोड़ी गई एवं सभी गोपियों ने भगवान के भजन किए । आचार्य लोकेश शर्मा द्वारा बताया गया मटकी को लगभग 15 फीट की ऊंचाई पर बांधा गया, जिसमें 8 से अधिक टीमों ने भाग लिया। इसमें विजेता टीम के साथियों को पुरस्कार वितरण का सम्मानित किया गया एवं सभी 70 महिलाएं जिनकी उम्र 45 वर्ष से लेकर 75 वर्ष की थीं ।सभी गोपियां बनकर आईं एवं इसमें सबसे सुंदर गोपी को भी पुरस्कृत किया गया । परंतु इस पुरस्कार का चयन चयन एक अनूठे अंदाज में किया गया, जिसमें कोई मुख्य अतिथि नहीं था। मुख्य अतिथि भगवान कृष्ण थे जिसमें सभी 70 महिलाओं के नाम लिखकर भगवान कृष्ण के सामने रखे गए एवं उन पर्चियां में से जिसे भगवान के द्वारा चुना गया , उस पर्ची को एक छोटी सी राधा के साथ से उठवाया गया और उस पर्ची को सभी महिलाओं ने मान्य किया क्योंकि यह चयन भगवान कृष्ण के द्वारा किया गया। साधना गुप्ता को सबसे सुंदर गोपी का पुरस्कार दिया जिनकी उम्र 55 वर्ष है।
मटकी फोड़ प्रतियोगिता का पुरस्कार नेहरु नगर की टीम अंजलि उपाध्याय को दिया गया। पर्ची द्वारा निकली हुए नामों को मुख्य अतिथि के रुप में पधारे रश्मि पांडे, संजना कंसाना और कल्पना राय द्वारा क्राउन पहनाकर सम्मान किया गया।




