खबरमध्य प्रदेश

दर्वेश बर्तन भंडार 58 वर्षों से विश्वास का प्रतीक

दर्वेश बर्तन भंडार में पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान धनतेरस पर हर वर्ष करते हैं खरीदारी

भोपाल। राजधानी के रोशनपुरा टी टी नगर स्थित दर्वेश बर्तन भंडार की स्थापना 1967 में की गई थी, तब से यह राजधानीवासियों के लिए विश्वास का प्रतीक बना हुआ है। दर्वेश बर्तन भंडार का संचालन अशोक तेजवानी और पुनीत तेजवानी कर रहे हैं इसकी शहर में तीन शाखाएं हैं। पुनीत तेजवानी ने बताया कि दर्वेश बरतन भंडार की स्थापना हमारे परदादा ने की थी तब से लगातार हम बिजनेस को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति धनतेरस पर पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने परिवार सहित बर्तनों की खरीदारी की। हमारे यहां स्टील, ब्रांज, कांसा और पीतल के सभी प्रकार के बर्तन मौजूद हैं । इस वर्ष पिछले साल की तुलना में व्यवसाय बेहतर रहा है। केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी में कटौती का असर हुआ है। बर्तन व्यवसाय में इस बार 10 से 12% की अधिक ग्रोथ हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button