खबरमध्य प्रदेशहेल्थ

गोवंश का रेस्क्यू करके वृंदावन गौशाला में कराया गया उपचार

गोवंश पर शेर ने किया था हमला


भोपाल। गायों और गोवंश के संरक्षण के लिए मीता जी वर्षों से कार्य कर रही हैं। दुर्घटना में घायल और बेसहारा, बेजुबान गायों और गोवंश की वृंदावन गौशाला में मीता जी सेवा करती हैं तथा उनके आहार और उपचार की स्वयं के व्यय पर व्यवस्था करती हैं। मीता जी ने बताया कि अभी हाल ही में शेर ने एक गोवंश का शिकार कर लिया और एक को हमला करके घायल कर दिया था। जैसे ही उन्हें सूचना मिली वहां वाहन भिजवाकर और स्वयं जाकर गोवंश का रेस्क्यू किया और वृंदावन गौशाला में उसका उपचार कराया गया जिससे गोवंश की जान बची और वह सुरक्षित और स्वस्थ है। इसके अलावा वह दुर्घटना में पीड़ित गोवंश का भी रेस्क्यू करके उपचार कराती हैं। गौ माता और गोवंश की सेवा करना मीता जी का लक्ष्य और दिनचर्या बन चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button