मध्य प्रदेश
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने विधायक श्री आशीष शर्मा की माताजी श्रीमती सुशीला शर्मा के निधन पर व्यक्त किया शोक
भोपाल, 30 अक्टूबर 2025’उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने खातेगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री आशीष शर्मा की माता श्रीमती सुशीला गोविन्द शर्मा के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
