खबरमध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत रत्न पं. मदन मोहन मालवीय को किया नमन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, भारत रत्न से सम्मानित, पं. मदन मोहन मालवीय की पुण्यतिथि पर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में संघर्षों के दौरान महामना पं. मदन मोहन मालवीय ने क्रांतिकारियों के लिए वकालत भी की और विभिन्न समाचार पत्रों का संपदान कर देश को नई दिशा दी। महामना पं. मालवीय ने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) जैसे संस्थान की स्थापना कर ज्ञान का दीप जलाया। इस दीप से संपूर्ण राष्ट्र आलोकित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button