सीरिया के होम्स शहर में शुक्रवार की नमाज के दौरान एक मस्जिद में हुए बम धमाके में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए। धमाका इमाम अली इब्न अबी तालिब मस्जिद में हुआ है, जो सीरिया के तीसरे सबसे बड़े शहर होम्स के वादी अल-दहाब इलाके में स्थित है।
मस्जिद के भीतर लगाए गए थे विस्फोटक उपकरण
धमाका इमाम अली इब्न अबी तालिब मस्जिद में हुआ, जो होम्स के वादी अल-दहाब इलाके में स्थित है। यह क्षेत्र मुख्य रूप से अलावी समुदाय की आबादी वाला माना जाता है। समाचार एजेंसी ने एक सुरक्षा सूत्र के हवाले से बताया कि शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि मस्जिद के भीतर विस्फोटक उपकरण लगाए गए थे। हमले के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और हमलावरों की तलाश जारी है। सीरिया के गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मस्जिद के आसपास सुरक्षा घेरा लगा दिया गया है। सरकार ने इसे आतंकी हमला करार दिया है।

सीरिया में फिलहाल थमा है गृह युद्ध
हाल के हफ्तों में सीरिया के कई हिस्सों में तनाव बढ़ा है। लंबे समय से चले आ रहे सांप्रदायिक, जातीय और राजनीतिक मतभेद एक बार फिर उभर आए हैं, हालांकि गृह युद्ध फिलहाल थमा हुआ है। पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद के सत्ता से हटने और देश छोड़कर रूस चले जाने के बाद देश की स्थिति नाजुक बनी हुई है। असद भी अलावी समुदाय से संबंध रखते हैं और उनके जाने के बाद इस समुदाय के लोगों पर हमलों की घटनाएं बढ़ी हैं।