मनोरंजन

धर्मेंद्र की वजह से सनी देओल ने की ‘बॉर्डर’; सॉन्ग लॉन्च इवेंट पर भावुक हुए एक्टर, वरुण धवन ने कही ये बड़ी बात

 फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के गाने घर कब आओगे के वीडियो लॉन्च इवेंट के दौरान सनी देओल काफी भावुक नजर आए। उन्होंने पिता धर्मेंद्र से जुड़ी बात साझा की। वहीं वरुण धवन ने भी इस दौरान अपने दिल की बात कही।

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के गाने घर कब आओगे के लॉन्च इवेंट के दौरान दिलजीत दोसांझ को छोड़कर फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही। इस दौरान सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी ने जीप से सभी लोगों का अभिवादन करते हुए इवेंट में एंट्री की। बीएसएफ के जवानों की मौजूदगी में गाने के वीडियो को लॉन्च किया गया। इसके अलावा अहान शेट्टी एक बार फिर मंच पर आते ही सनी देओल के पैर छुते हुए नजर आए। सनी देओल इवेंट पर काफी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि फिलहाल वो कुछ ज्यादा कह नहीं पा रहे हैं।पिता धर्मेंद्र को सनी ने किया याद
इस दौरान सनी देओल ने कहा, ‘मैं जहां भी जाता हूं, मुझे अंदाजा नहीं था कि हम इतने सारे युवाओं को इतना कॉन्फिडेंस देंगे कि फ़िल्म देखने के बाद वे फ़ौज जॉइन करने का फैसला करेंगे। कई लोग मुझसे कहते हैं। इसी वजह से मैं आपके साथ हूं और आपका परिवार ही मेरा परिवार है। मेरा दिमाग अभी हिल गया है, इसलिए ज्यादा कुछ कह नहीं पा रहा हूं। पापा की फिल्म हकीकत देखकर ही मैंने फिल्में देखने का इरादा किया था।सनी ने कहा, बॉर्डर की शुरुआत यहीं से हुई थी। यह एक अद्भुत एहसास है। यह गाना सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि देश के प्रति एक गहरी भावना है। जब मुझे यह फिल्म ऑफर की गई, तो मैं समझ ही नहीं पाया कि क्या कहूं। मेरे पापा पहली बॉर्डर का हिस्सा थे और अब मैं उसी विरासत को आगे बढ़ा रहा हूं।मंच पर पहुंचते ही वरुण धवन ने कहा, बचपन में मैंने बॉर्डर देखी थी और मेरे दिल में एक ख्वाहिश पैदा हुई थी कि मैं आर्म्ड फोर्सेस का किरदार निभाऊं। उस वक्त उस फिल्म ने मेरे भीतर एक जज्बा जगा दिया था। मैंने कभी नहीं सोचा था कि बॉर्डर 2 बनेगी और मैं इस फिल्म के गाने का हिस्सा बनूंगा। हमारा देश शांति का प्रतीक है, लेकिन ऐसी फिल्में जरूरी हैं ताकि हम यह बता सकें कि अगर कोई हमारी धरती पर नजर उठाएगा तो हम जवाब देना जानते हैं। अगर हम दूसरे देश को आजादी दिला सकते हैं तो अपनी आजादी के लिए लड़ना भी हमें आता है। इस बार बॉर्डर में घुसेंगे नहीं, इस बार बॉर्डर बदल देंगे।’

अहान शेट्टी बोले- पापा की विरासत आगे बढ़ा रहा हूं
इवेंट के दौरान सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने कहा, ‘बॉर्डर की शुरुआत यहीं से हुई थी और यह एक अद्भुत एहसास है। यह गाना सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि देश के लिए एक भावना है। जब मुझे यह फिल्म ऑफर की गई, तो मैं समझ ही नहीं पाया कि क्या कहूं। मेरे पापा पहली बॉर्डर फिल्म का हिस्सा थे और अब मैं उसी विरासत को आगे लेकर चल रहा हूं।’

सोनू निगम ने किया परफॉर्म 
इस इवेंट में सोनू निगम ‘संदेशे आते हैं’ गाने पर ही परफॉर्म करते हुए नजर आए। वहीं मंच से सोनू ने कहा, ‘यह गाना लगभग 30 साल पहले गाया गया था। उस दौर में गाने तो बनते थे, लेकिन उनका महत्व इतना गहरा नहीं होता था। इस गाने ने मुझे एक पहचान दी, मुझे एक खिताब दिया और लोगों का मुझ पर विश्वास और मजबूत हुआ। जे पी दत्ता जी बेहद दयालु और स्नेही थे। उस वक्त मैं सिर्फ 21 साल का था और सेट पर मौजूद हर इंसान बहुत अपनापन दिखाता था। मैंने कभी नहीं सोचा था कि 30 साल बाद मैं दोबारा इस फिल्म से जुडूंगा और फिर से गाऊंगा। सनी देओल इस फिल्म का सबसे अहम हिस्सा हैं और मुझे वरुण धवन पर भी गर्व है। अहान के पिता इस फिल्म का पहले हिस्सा रह चुके थे और अब अहान शेट्टी उसी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। मैं इस फिल्म को देखने के लिए बेहद उत्सुक हूं और इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर खुद को सम्मानित महसूस करता हूं।’

बीएसएफ के जवानों को किया गया सम्मानित
इव कार्यक्रम के दौरान बीएसएफ के जवानों को सम्मानित किया गया। फिल्म की स्टारकास्ट के सामने बीएसएफ के जवानों ने देशभक्ति से जुड़ी एक स्किट भी परफॉर्म की, जिसे देखने के बाद सनी देओल इमोशनल हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button