खबरमध्य प्रदेश
केंद्र के समान 3 प्रतिशत महगाई भत्ता की घोषणा की जाये -अरुण वर्मा
अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी सार्वजनिक उपक्रम संघ के प्रांताध्यक्ष अरुण वर्मा ने बताया कि देश मे दिन प्रति दिन बढ़ती हुई भीषण महगाई से वजह से प्रदेश के लाखों कर्मचारी आर्थिक कठिनाई का सामना कर रहें हैं
अत: उपक्रम संघ के प्रांताध्यक्ष अरुण वर्मा ने मान्यनीय मुख्य मंत्री महोदय से अनुरोध किया है कि इस भीषण महगाई को देखते हुए केंद्र के समान 3 प्रतिशत महगाई भत्ता की तत्काल घोषणा की जाये ताकि प्रदेश के शासकीय एवं निगम मंडल सहकारी संस्थाओं के कर्मचारी एवं पेंशनर्स राहत की सांस ले सकें इस माग का समर्थन गोपाल सिंह चौहान ओ पी सोनी राजू अवस्थी संजय जैन एस सी त्रिपाठी डा के एन स्वर्ण कार प्रताप सिंह जाट पी एल शर्मा सुरसरी पटेल सहित अनर्को कर्मचारी नेताओं ने किया है


