खबरमध्य प्रदेश

अब “सेवा तीर्थ” नागरिक देवो भव से होगी देश की जनता की सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जनसेवा ही राजनीति का मूल ध्येय है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इसे चरितार्थ किया है। केन्द्र सरकार के प्रमुख कार्यालयों के परिसर को ‘सेवा तीर्थ’ नागरिक देवो भव का नाम देना इसी बात का परिचायक है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा शुक्रवार को नई दिल्ली में सेवा, सुशासन और समन्वय की त्रिवेणी ‘सेवा तीर्थ’ परिसर का उद्घाटन किया गया। यह परिसर प्रशासनिक व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव और बेहतर समन्वय का सशक्त प्रतीक है। आधुनिक तकनीक और पेपरलेस कार्य संस्कृति के जरिए यह व्यवस्था को और अधिक लोक हितैषी, पारदर्शी एवं उत्तरदायी बनाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इसे एक अभूतपूर्व पहल बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button