खबर

किंग कोबरा को गले में लपेटा, बंदे की खतरनाक हरकत देख कांप गए लोग

इन दिनों एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों में गिने जाने वाले किंग कोबरा को अपने गले में लपेटे नजर आता है. ये नजारा देखकर इंटरनेट यूजर्स दंग रह गए.

सांपों से भला किसे डर नहीं लगता. हां वो बात अलग है कि बहुत से सांप जहरीले नहीं होते, लेकिन फिर भी अक्सर ऐसा होता है कि लोग सांपों को देखते ही कांप जाते हैं, उनके पास जाना तो दूर की बात है और अगर वो सांप किंग कोबरा हो, फिर तो लोगों की हालत ही खराब हो जाती है. असल में किंग कोबरा की गिनती दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में होती है. इन दिनों किंग कोबरा से ही जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखते ही लोग कांप गए हैं. दरअसल, वीडियो में एक बंदा किंग कोबरा जैसे खतरनाक सांप को अपने गले में लपेटे हुए नजर आता है, जो चौंका देने वाला नजारा है.

एक घर के छत से होती है, जहां बंदा आराम से बैठा हुआ नजर आता है और उसके गले में एक विशालकाय किंग कोबरा लिपटा हुआ था. उसका आत्मविश्वास देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लगता कि उसे किंग कोबरा से डर भी लग रहा है बल्कि उसकी ये हरकत देखकर लगता है कि वो जरूर कोई सांपों का एक्सपर्ट है. असल में किंग कोबरा जैसे जहरीले जीव के साथ इस तरह का प्रदर्शन बेहद खतरनाक होता है, क्योंकि जरा सी भी चूक जानलेवा ही साबित होती. शायद ही कोई और इंसान किसी किंग कोबरा को गले में लपेटकर इस तरह की हरकत करने की हिम्मत करे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button